तिलहर: जैतीपुर थाना क्षेत्र के बंदिया खुर्द गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण कमरे में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख हुआ
दरअसल जैतीपुर थाना क्षेत्र के बंडिया खुर्द गांव में सोमवार रात एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में आग लग गई। इस घटना में कमरे में रखा लाखों रुपये का गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।