चौरीचौरा: टूटे एप्रोच मार्ग को लेकर धरना, पीडब्ल्यूडी ने जल्द निर्माण का दिया आश्वासन
ब्रह्मपुर ब्लॉक के विश्वनाथपुर ग्राम पंचायत (इमलियहवा) में फरेन नाले पर बने पुल के टूटे एप्रोच मार्ग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने वन भारत सिटीजन पार्टी (ओबीसी पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में धरना दिया। ग्रामीणों ने मार्ग निर्माण में देरी को लेकर नाराजगी जताते हुए जल्द मरम्मत की मांग की।