मछलीशहर: मछलीशहर नगर पंचायत के चेयरमैन पर धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस हिरासत में फर्जी कागजात बनाकर ट्रेलर बेचने का मामला
धोखाधड़ी और फर्जी तरीके से कागजात तैयार करके ट्रेलर बेचने के आरोप में मछलीशहर नगर पंचायत के चेयरमैन, संजय जायसवाल को पुलिस ने मंगलवार की रात हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ 11 सितंबर को छोटे भाई अनुराग जायसवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।