डीग: गांव बहज के ईंट भट्टे के पास पलटी वैगन आर कार, कार में सवार 5 लोग घायल
डीग गोवर्धन मार्ग पर रविवार की सुबह श्री गिरिराज जी की सप्तकोशीय परिक्रमा देकर वैगनआर कार से लौट रहे कार में सवार पांच लोग गांव बहज के ईंट भट्टे के पास ड्राइवर को नींद की झपकी लगने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। पांचो घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा108 एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए डीग के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है।