गुना नगर: साइट बंद होने का बहाना बनाकर विद्यार्थियों से वसूली जा रही अतिरिक्त फीस, ABVP ने तात्या टोपे यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया
गुना में तात्या टोपे यूनिवर्सिटी कि साइट सुचारू रूप से न चलने की आड़ में विद्यार्थियों से अतिरिक्त फॉर्म फीस वसूली जा रही है। 22 मार्च को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन कर अतिरिक्त फीस वसूली का विरोध किया। ज्ञापन देकर एग्जाम फॉर्म की डेट बढ़ने और अतिरिक्त शुल्क न लेने की मांग की। दो दिन में का अल्टीमेटम देकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।