हरदोई: नवीन सब्जी मंडी में जलभराव और गंदगी का अंबार, संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका
Hardoi, Hardoi | Apr 6, 2026 लखनऊ रोड स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी इस समय अव्यवस्थाओं की मार झेल रही है। मंडी परिसर में जगह-जगह हुए जलभराव और फैली गंदगी के कारण व्यापारियों और ग्राहकों का बुरा हाल है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़न पैदा हो रही है, जिससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।