छतरपुर: भीषण गर्मी में राहत: छतरपुर नगर पंचायत व पलामू पुलिस ने शुरू की पनशाला
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए नगर पंचायत छतरपुर ने आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पनशाला की शुरुआत की है। भारत माता चौक पर नगर पंचायत एवं पलामू पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में पनशाला संचालित की जा रही है, जबकि महावीर चौक, हाई स्कूल मोड़ और भव फैक्ट्री के समीप नगर पंचायत द्वारा अलग-अलग पन शाला