बाढ़: बाढ़ के अगवानपुर में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत किसान सभा आयोजित, वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती की सलाह
Barh, Patna | Jun 1, 2026 बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर, भागलपुर के तत्वावधान में बाढ़ के अगवानपुर में दोपहर लगभग 2 बजे ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर के उपकुलपति डॉक्टर डी आर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने की सलाह दी गई।