कोंडागांव: कोंडागांव में लो वोल्टेज और बिजली कटौती से किसान बेहाल, सुधार की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
कोंडागांव जिले में लगातार लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती से परेशान किसानों ने आज गुरुवार दोपहर 3 बजे कलेक्टर के नाम छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। किसानों का कहना है कि अनियमित बिजली सप्लाई के कारण खेतों में लगे बोर नहीं चल पा रहे हैं, जिससे मक्का, धान सहित अन्य फसलें सूखने लगी हैं।