बिंदकी: डीघ गांव के समीप घरेलू विवाद के चलते वृद्ध ने बेरी के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिजनों में मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के डीघ गांव के समीप तालाब के किनारे बुधवार की सुबह 6 बजे शंकर रैदास उम्र लगभग 60 वर्ष का शव बेरी के पेड़ में फांसी के फंदे में लटका देखा गया तो हड़कंप मचगया। मौके पर भारी भीड़ लग गई। परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजन तथा रिश्तेदार रो-रो कर बेहाल हो रहे थे। सभी लोग घटना पर दुख जाता रहे थे। शव को फांसी के फंदे से उतारा गया।