लोहरदगा: मतदाता जागरूकता के लिए समाहरणालय मैदान से निकाली गई बाइक रैली
विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित्त स्वीप कोषांग, लोहरदगा की ओर से मतदाता जागरूकता हेतु मंगलवार सुबह 10:00 समाहरणालय मैदान, लोहरदगा से"बाईक रैली" का आयोजन किया गया। यह रैली समाहरणालय मैदान से प्रारंभ हुई जो कचहरी चौक, पावरगंज चौक, बड़ा तालाब, अपर बाजार मिशन चौक, बरवाटोली चौक, न्यू रोड, पावरगंज चौक, मैना बगीचा होते हुए वापस समाहरणालय मैदान में सम्पन हुआ।