सुनेल: कस्बे के बीएसएनएल ऑफिस के पास तेज आवाज में टेप रिकॉर्डर बजाने पर ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, प्रकरण दर्ज
Sunel, Jhalawar | Feb 11, 2024 सुनेल कस्बे के बीएसएनल ऑफिस के पास तेज आवाज में टेप रिकॉर्डर बजाने पर रविवार को पुलिस ने एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के बीएसएनल ऑफिस के पास ट्रैक्टर चालक घनश्याम ट्रैक्टर में लगे टेप रिकॉर्डर को तेज आवाज में बज रहा था। जिससे ध्वनि प्रदूषण होना पाया गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है।