लैलूंगा: ब्लास्टिंग से कांपता स्कूल, जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीण; बंटागर के लोगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
बंटागर गांव के ग्रामीणों ने जनदर्शन में कलेक्टर से जर्जर सड़क और कोल माइंस ब्लास्टिंग की समस्या को लेकर शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लास्टिंग से स्कूल भवन में दरारें आ गई हैं और बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। साथ ही सड़क की खराब स्थिति से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।