पीरटांड: शिखरजी में सराक जैन समाज ने तीन दिवसीय फागुन महोत्सव मनाया, निकाली गई शोभायात्रा
विश्वप्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल शिखरजी में सराक जैन समाज का तीन दिवसीय फागुन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार शाम 4 बजे तक मनाया गया।श्री अखिल भारतीय सराक जैन संगठन एवं सराक जैन संसद नामक संस्था द्वारा सराक भवन में आयोजित तीन दिवसीय फागुन महोत्सव में झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों से आए सराक समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए हैं।