कुचायकोट: पुलिस थाना क्षेत्र के बेलवनवा गांव के समीप से कार सवार एक व्यक्ति को 144 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के बेलवनवा गांव के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर एक कार सवार एक व्यक्ति को 144 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार की है। जिसकी जानकारी कुचायकोट थाना क्षेत्र आलोक कुमार से आज रविवार को दोपहर 12.10 बजे दी। उन्होंने बताया की शराब के साथ गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया कार सवार का नाम नंदकिशोर शाह बताया जा रहा है।