कुचायकोट: थाना के पोखरभिंडा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत, परिजनों में कोहराम
कुचायकोट थाना क्षेत्र के NH27 पोखारभिंडा गांव के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार सोनु कुमार की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवारजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच कर रही है जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों ने आज शुक्रवार को शाम 7 बजे दी।