कुचायकोट: विजयपुर गांव के पास 145 पीस टेट्रा पैक शराब के साथ बाइक सवार को विशम्भरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के विशम्भरपुर थाने के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव के समीप से एक मोटरसाइकिल सवार को 145 पीस टेट्रा पैक शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी निर्भय कुमार बताया जा रहा है। जिसकी जानकारी विशम्भरपुर थाना प्रशासन द्वारा आज शनिवार को शाम 7 बजे दी गई।