Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews

आवारा सांड की घटना के बाद प्रशासन एक्शन में, हाईवे से हटाए जा रहे पशु | पूरी रिपोर्ट #Solan #HimachalPradesh #StrayCattle #AnimalRescue #NHAI #VivekLamba #RoadSafety #CattleRescue #News #StarToday

MORE NEWS

*प्रेस नोट  11.08.2026* 
  8-9 अगस्त 2026 को जिला हमीरपुर शतरंज संघ हमीर चेस एसोसिएशन द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय अंडर -17 आयु वर्ग की दो दिवसीय चेस प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT)  हमीरपुर में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से चयनित होकर आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता, जिसके ओपन और गर्ल्स दो उपवर्ग थे, दोनों ही उप-वर्गों में छः राउंड का खेल खेलने पर संपन्न हुई । अंतिम रैंकिंग में ओपन वर्ग में चम्बा का शिवम पहले, हमीरपुर का  अतिक्ष दूसरे, 
 हमीरपुर का ही दुष्यंत तीसरे  स्थान पर रहे। गर्ल्स वर्ग में
हमीरपुर की पलक पहले, शिमला की सानवी दूसरे तथा 
 हमीरपुर की सनिग्धा तीसरे
 स्थान पर रहीं। दोनों ही वर्गों में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी सितम्बर में जम्मू में होने जा रही राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग आयु वर्गों के खिलाड़ियों की भी रैंकिंग की गई। यंगस्ट गर्ल,  अंडर-7, अंडर -9, अंडर -11, अंडर -13 तथा अंडर -15 आयु वर्ग की लड़कियों में क्रमशः शिवाली, सुकन्या, अनायत, डोयल, आराध्य तथा द्वितिका प्रथम रहीं जबकि लड़कों के इन्हीं आयु वर्गों में क्रमशः सात्विक, अनम्य, अयान,  लवित, आदित्य तथा शौर्य ने पहले स्थान पर रहते हुए बाजी मारी। उपरोक्त सभी खिलाड़ियों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। इनके अलावा बाकी प्रतिभागियों को मेडल दिये गये। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता व हिमाचल प्रदेश बार कौंसिल के भूतपूर्व वाइस-चेयरमैन एडवोकेट रोहित शर्मा रहे । उनका साथ हिमाचल प्रदेश कराटे एसोसिएशन के भूतपूर्व महासचिव व मार्शल आर्ट्स में छः राष्ट्रीय तथा चार  अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भांग ले चुके संजीव ठाकुर ने बतौर विशेष अतिथि  दिया। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को ट्राफी तथा मेडल देकर पुरस्कृत किया तथा राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं व अन्य खिलाड़ियों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि फोन की लत से छुटकारा पाने तथा चिट्टे जैसे नशों से अपने आप को बचाने के लिए शतरंज व अन्य खेलों में निरंतर ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करें तथा मन लगाकर पढ़ाई भी करें। उन्होंने खिलाड़ियों के माता-पिता व अभिभावकों से भी अपने बच्चों को सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास करने के मौके उपलब्ध कराकर एक सभ्य और भव्य समाज का निर्माण करने में अहम् भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्यातिथि ने अन्य जिलों की चेस एसोसिएशन से आये हुए पदाधिकारियों को हमीर चेस एसोसिएशन की ओर से गेस्ट आफ आनर का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के चीफ आर्बिटर स्वर्ण लता, डिप्टी चीफ आर्बिटर संदीप कुमार तथा अन्य आर्बिटरों मुनीष, विशाल, राकेश, नैना और विपन को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडी जिला से मंडी शतरंज संघ के महासचिव व  प्रदेश के वरिष्ठतम सीनियर नेशनल आर्बिटर राज कुमार शर्मा तथा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तकनीकी समिति के भूतपूर्व सदस्य व वर्ष 2019 में हुए संसदीय चुनावों से पहले मतदाता जागरूकता को लेकर मंडी में आयोजित चेस मेराथन में लगातार 53 घंटे 14 मिनट , 49 सेकंड खेलकर विश्व कीर्तिमान बना चुके हंस राज ठाकुर भी बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे।

Kemee 
महासचिव 
हमीर चेस एसोसिएशन (HCA)
(Affiliated to Himachal Pradesh State Chess Association HPSCA)
हमीरपुर , जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

*प्रेस नोट 11.08.2026* 8-9 अगस्त 2026 को जिला हमीरपुर शतरंज संघ हमीर चेस एसोसिएशन द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय अंडर -17 आयु वर्ग की दो दिवसीय चेस प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से चयनित होकर आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता, जिसके ओपन और गर्ल्स दो उपवर्ग थे, दोनों ही उप-वर्गों में छः राउंड का खेल खेलने पर संपन्न हुई । अंतिम रैंकिंग में ओपन वर्ग में चम्बा का शिवम पहले, हमीरपुर का अतिक्ष दूसरे, हमीरपुर का ही दुष्यंत तीसरे स्थान पर रहे। गर्ल्स वर्ग में हमीरपुर की पलक पहले, शिमला की सानवी दूसरे तथा हमीरपुर की सनिग्धा तीसरे स्थान पर रहीं। दोनों ही वर्गों में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी सितम्बर में जम्मू में होने जा रही राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग आयु वर्गों के खिलाड़ियों की भी रैंकिंग की गई। यंगस्ट गर्ल, अंडर-7, अंडर -9, अंडर -11, अंडर -13 तथा अंडर -15 आयु वर्ग की लड़कियों में क्रमशः शिवाली, सुकन्या, अनायत, डोयल, आराध्य तथा द्वितिका प्रथम रहीं जबकि लड़कों के इन्हीं आयु वर्गों में क्रमशः सात्विक, अनम्य, अयान, लवित, आदित्य तथा शौर्य ने पहले स्थान पर रहते हुए बाजी मारी। उपरोक्त सभी खिलाड़ियों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। इनके अलावा बाकी प्रतिभागियों को मेडल दिये गये। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता व हिमाचल प्रदेश बार कौंसिल के भूतपूर्व वाइस-चेयरमैन एडवोकेट रोहित शर्मा रहे । उनका साथ हिमाचल प्रदेश कराटे एसोसिएशन के भूतपूर्व महासचिव व मार्शल आर्ट्स में छः राष्ट्रीय तथा चार अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भांग ले चुके संजीव ठाकुर ने बतौर विशेष अतिथि दिया। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को ट्राफी तथा मेडल देकर पुरस्कृत किया तथा राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं व अन्य खिलाड़ियों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि फोन की लत से छुटकारा पाने तथा चिट्टे जैसे नशों से अपने आप को बचाने के लिए शतरंज व अन्य खेलों में निरंतर ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करें तथा मन लगाकर पढ़ाई भी करें। उन्होंने खिलाड़ियों के माता-पिता व अभिभावकों से भी अपने बच्चों को सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास करने के मौके उपलब्ध कराकर एक सभ्य और भव्य समाज का निर्माण करने में अहम् भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्यातिथि ने अन्य जिलों की चेस एसोसिएशन से आये हुए पदाधिकारियों को हमीर चेस एसोसिएशन की ओर से गेस्ट आफ आनर का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के चीफ आर्बिटर स्वर्ण लता, डिप्टी चीफ आर्बिटर संदीप कुमार तथा अन्य आर्बिटरों मुनीष, विशाल, राकेश, नैना और विपन को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडी जिला से मंडी शतरंज संघ के महासचिव व प्रदेश के वरिष्ठतम सीनियर नेशनल आर्बिटर राज कुमार शर्मा तथा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तकनीकी समिति के भूतपूर्व सदस्य व वर्ष 2019 में हुए संसदीय चुनावों से पहले मतदाता जागरूकता को लेकर मंडी में आयोजित चेस मेराथन में लगातार 53 घंटे 14 मिनट , 49 सेकंड खेलकर विश्व कीर्तिमान बना चुके हंस राज ठाकुर भी बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। Kemee महासचिव हमीर चेस एसोसिएशन (HCA) (Affiliated to Himachal Pradesh State Chess Association HPSCA) हमीरपुर , जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

Dharamshala, Kangra | Aug 11, 2026

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 54 HPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई जिलों के एडिशनल एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का कहना है कि ये बदलाव प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 54 HPPS अधिकारियों के तबादला एवं नई तैनाती आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

डॉ. शिव कुमार को मुख्यमंत्री सुरक्षा से हटाकर एसपी सिक्योरिटी एवं इंटेलिजेंस, शिमला नियुक्त किया गया।
भूपिंदर सिंह नेगी को कमांडेंट, प्रथम हिमाचल प्रदेश आर्म्ड पुलिस बटालियन जूंगा बनाया गया।
मनमोहन सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कुल्लू नियुक्त किया गया।
शिव राम चौधरी को एडिशनल एसपी, चौथी आईआरबी जंगलबेरी (हमीरपुर) भेजा गया।
प्रवीण धीमान को एडिशनल एसपी, सीआईडी मंडी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नरेंद्र कुमार को एडिशनल एसपी सिरमौर (नाहन) लगाया गया।
जिला स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव
अजय कुमार-I को एडिशनल एसपी ऊना नियुक्त किया गया।
संजीव कुमार-I को एडिशनल एसपी कांगड़ा (धर्मशाला) बनाया गया।
रमेश कुमार शर्मा को एडिशनल एसपी सोलन भेजा गया।
योगेश रोल्टा को एडिशनल एसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), शिमला नियुक्त किया गया।
संजीव कुमार-II को एसवी एंड एसीबी, चंबा में एडिशनल एसपी लगाया गया।
बीर बहादुर को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी में एडिशनल एसपी नियुक्त किया गया।

तजिंदर कुमार वर्मा को एसडीपीओ जवाली (कांगड़ा) नियुक्त किया गया।
संजय शर्मा को एसडीपीओ ज्वालामुखी बनाया गया तथा देहरा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।
शेर सिंह को एसडीपीओ दादासीबा (देहरा पुलिस जिला) लगाया गया।
वरुण पाटियाल को एसडीपीओ भावानगर (किन्नौर) नियुक्त किया गया।
मंगत राम को एसडीपीओ संगड़ाह (सिरमौर) भेजा गया।
गौरी दत्त को एसडीपीओ ठियोग (शिमला) नियुक्त किया गया।
विक्रांत बोंसरा को एसडीपीओ मनाली बनाया गया।
राजेश कुमार को एसडीपीओ कांगड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई।
हरीश कुमार-I को एसडीपीओ बड़सर (हमीरपुर) नियुक्त किया गया।
सरकार द्वारा जारी आदेशों पर मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत और विशेष सचिव (गृह) मनोज कुमार चौहान के हस्ताक्षर हैं। यह तबादला सूची 10 अगस्त 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 54 HPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई जिलों के एडिशनल एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का कहना है कि ये बदलाव प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 54 HPPS अधिकारियों के तबादला एवं नई तैनाती आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। डॉ. शिव कुमार को मुख्यमंत्री सुरक्षा से हटाकर एसपी सिक्योरिटी एवं इंटेलिजेंस, शिमला नियुक्त किया गया। भूपिंदर सिंह नेगी को कमांडेंट, प्रथम हिमाचल प्रदेश आर्म्ड पुलिस बटालियन जूंगा बनाया गया। मनमोहन सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कुल्लू नियुक्त किया गया। शिव राम चौधरी को एडिशनल एसपी, चौथी आईआरबी जंगलबेरी (हमीरपुर) भेजा गया। प्रवीण धीमान को एडिशनल एसपी, सीआईडी मंडी की जिम्मेदारी सौंपी गई। नरेंद्र कुमार को एडिशनल एसपी सिरमौर (नाहन) लगाया गया। जिला स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव अजय कुमार-I को एडिशनल एसपी ऊना नियुक्त किया गया। संजीव कुमार-I को एडिशनल एसपी कांगड़ा (धर्मशाला) बनाया गया। रमेश कुमार शर्मा को एडिशनल एसपी सोलन भेजा गया। योगेश रोल्टा को एडिशनल एसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), शिमला नियुक्त किया गया। संजीव कुमार-II को एसवी एंड एसीबी, चंबा में एडिशनल एसपी लगाया गया। बीर बहादुर को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी में एडिशनल एसपी नियुक्त किया गया। तजिंदर कुमार वर्मा को एसडीपीओ जवाली (कांगड़ा) नियुक्त किया गया। संजय शर्मा को एसडीपीओ ज्वालामुखी बनाया गया तथा देहरा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया। शेर सिंह को एसडीपीओ दादासीबा (देहरा पुलिस जिला) लगाया गया। वरुण पाटियाल को एसडीपीओ भावानगर (किन्नौर) नियुक्त किया गया। मंगत राम को एसडीपीओ संगड़ाह (सिरमौर) भेजा गया। गौरी दत्त को एसडीपीओ ठियोग (शिमला) नियुक्त किया गया। विक्रांत बोंसरा को एसडीपीओ मनाली बनाया गया। राजेश कुमार को एसडीपीओ कांगड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई। हरीश कुमार-I को एसडीपीओ बड़सर (हमीरपुर) नियुक्त किया गया। सरकार द्वारा जारी आदेशों पर मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत और विशेष सचिव (गृह) मनोज कुमार चौहान के हस्ताक्षर हैं। यह तबादला सूची 10 अगस्त 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।

Dharamshala, Kangra | Aug 10, 2026

देहरा - रानीताल नेशनल हाईवे 503 पर बनखंडी बाजार में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी ।
हादसे में कार सवारों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया ।

देहरा - रानीताल नेशनल हाईवे 503 पर बनखंडी बाजार में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी । हादसे में कार सवारों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया ।

Dharamshala, Kangra | Aug 10, 2026