फिरोज़ाबाद: गांव नगला अजब के रहने वाले एक युवक की विषैले पदार्थ खाने से हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना पचोखरा के गांव नगला अजब में मंगलवार की शाम शुवम नामक युवक नें विषेला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसको आनन फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहाँ युवक की इलाज के दौरान मौत हुयी है। घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन शव का विना पोस्टमार्टम कराये अस्पताल से घर ले गए है। वही युवक की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।