बेरमो: गिरिडीह लोकसभा के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने केक काटकर मनाया जन्मदिन
Bermo, Bokaro | Jan 21, 2024 गिरिडीह लोकसभा के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडे ने फुसरो स्थित शर्मा कॉलोनी राजेश्वरी भवन में केक काटकर धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया है। मौके पर उपस्थित लोगों ने पूर्व सांसद को अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में बेरमो विधानसभा के दर्जनों गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे। पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडे ने सभी को धन्यवाद दिया।