बेरमो: बेरमो विधायक ने अपने आवासीय कार्यालय फुसरो में लगाया जनता दरबार, सुनी जनता का समस्याएं
Bermo, Bokaro | Jan 19, 2024 ढोरी स्थित आवासीय कार्यालय में बेरमो के विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह ने जनता दरबार लगाकर क्षेत्र की जनता की सुनी समस्याएं। जनता दरबार में सैकड़ों की संख्या में आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने सभी को जल्द से जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।