बेरमो: फुसरो में श्री ठाकुर अंकुलचन्द्र जी का एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Bermo, Bokaro | Jan 21, 2024 श्री ठाकुर अंकुलचंद्र जी का एकदिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन पटेल नगर स्थित राजशाही मैरिज हॉल में किया गया। इस समारोह के दौरान पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडे ने कहा कि आज मानवता का ह्रास हो रहा है, जिसे सुरक्षित करने की जरूरत है। इसके लिए गुरु ज्ञान जरूरी है। उन्होंने का कि गुरु शिष्यों को मार्ग दिखाते हैं।