बेरमो: फुसरो ब्लॉक कॉलोनी स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चलाया गया साफ सफाई अभियान
Bermo, Bokaro | Jan 20, 2024 फुसरो ब्लॉक कॉलोनी स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर साफ सफाई अभियान चलाया गया। बताते चलें कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर मंदिर में साफ सफाई की गई है। इस अभियान में बेरमो विधानसभा की भाजपा नेत्री डॉक्टर उषा सिंह एवं भाजपा खुसरो नगर मंडल महामंत्री रमेश स्वर्णकार सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।