बुहाना: पचेरी से गूंती की क्षतिग्रस्त सडक मार्ग का ग्रामीणों की शिकायत पर बुहाना एसडीएम जगदीश सिंह ने देखा मोकास्थल
पचेरी से गुंती जाने वाले सडक मार्ग की खस्ता हालत बनीं हुई है। जिसके निर्माण के लिए ग्रामीणों द्वारा एसडीएम को कई बाद ज्ञापन भी दिया जा चुका है। शुक्रवार को ग्रामीणों की शिकायत पर बुहाना एसडीएम जगदीश सिंह ने मौकास्थल पर पहुचकर पचेरी से गूंती सडक मार्ग का जायजा लिया। और जल्द सही करवाने का आश्वासन दिया।