बुहाना: भोपालपुरा के एक व्यक्ति के साथ सात जनों ने मारपीट कर निकाले रूपये, सिंघाना थाने में हुआ मामला दर्ज
सिंघाना थाने में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने सात जनों के खिलाफ मारपीट कर रूपयें निकालने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार अमित कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी भोपालपुरा ने रिपोर्ट दी कि गोठ गांव की रीना, राहुल, रोहित, योगेश, पुजा, नेहा व रामकिशन ने एकराय होकर मेरे साथ मारपीट की व मेरी जेब से रुपए भी निकाल लिए।