बुहाना: बुहाना में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी ने की ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई
बुहाना के पंचायत समिति परिसर में गुरुवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। जनसुनवाई के बाद सीईओ चौधरी द्वारा ग्राम पंचायत बुहाना में निर्माणाधीन अंबेडकर भवन का निरीक्षण कर विकास अधिकारी बुहाना को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।