बुहाना: माकडो की राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क साईकिल वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित
सिंघाना पंचायत समिति की माकडों की राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को बालिकाओं को निशुल्क साईकिल वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक डागर रहे। प्रधानाचार्य राजेश दसोदिया ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा कक्षा नोवीं, दसवीं की बालिकाओं को साईकिल दी गई। इस मौके पर राजेश कुमार, सुन्दरलाल, कविता, सुमन मीणा, आशा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।