बुहाना: पचेरी की राजकीय बालिका स्कूल का बुहाना एसडीएम जगदीश सिंह ने किया औचक निरिक्षण, दिए दिशा निर्देश
बुहाना के एसडीएम जगदीश सिंह ने शुक्रवार को पचेरी की राजकीय बालिका स्कूल का औचक निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से भी रूबरू हुए। तथा स्कूल स्टॉफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं उपस्थिती रजिस्ट्रर की भी जांच की।