सुल्तानगंज: सुल्तानगंज में हाइवा की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल; 17 दिन पहले हुई थी शादी
सुल्तानगंज में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। पिछले एक माह के दौरान सड़क हादसों में करीब 10 लोगों की जान जा चुकी है। ताजा मामला रविवार सुबह करीब 10 बजे सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग (एसएच-22) पर शिवनंदनपुर मदारिया पावर हाउस के समीप सामने आया, जहां एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक सवार दंपति को ओवरटेक करने के दौरान जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीष