उच्चैन: रूपवास अनाज मंडी में किसानों से प्रति क्विंटल 400 ग्राम की कथित कटौती, विरोध तेज हुआ
रूपवास की गौण अनाज मंडी में किसानों ने फसल बिक्री के दौरान आढ़तियों पर प्रति क्विंटल 400 ग्राम तक अधिक कटौती करने का आरोप लगाया है। सैदपुरा निवासी किसान ने बताया कि गेहूं बेचते समय बोरी और प्लास्टिक कट्टों के नाम पर तय वजन से ज्यादा काटा जा रहा है।