देवबंद: नागल के कोलकी टोल पर चल रहा धरना खत्म, किसानों को मिली राहत, 20 किमी क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगा ₹425 का मासिक पास
गागलहेड़ी स्थित स्टेट हाईवे पर बने नागल के गांव कोलकी में टोल प्लाजा पर सपा एमएलसी शाहनवाज खान के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार शाम 5 बजे प्रशासनिक आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। धरना टोल पर कथित मनमानी वसूली, भ्रष्टाचार और जनता से दुर्व्यवहार के विरोध में 14 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया जा रहा था।