Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
No video available

मेरा रंग दे बसंती चोला, ऐसी परफॉर्मेंस आपने पहले कभी नही देखी होगी

25.6k views | Hardoi, Hardoi | Jan 25, 2021

MORE NEWS

बेटियों के अपमान पर यादव महासभा ने आताताइयों पर जताया आक्रोश - देवराज यादव 

बांदा सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक एवं अराजक तत्वों द्वारा माननीय पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री अखिलेश यादव जी की पुत्री कु. अदिति यादव के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक, अभद्र एवं अमर्यादित पोस्ट प्रसारित की गई है। उक्त कृत्य महिला सम्मान के विरुद्ध होने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द एवं सभ्य समाज की मर्यादाओं को भी आघात पहुँचाने वाला है। अखिल भारतीय यादव महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज के जागरूक नागरिकों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश एवं चिंता व्याप्त है। ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट समाज में वैमनस्य फैलाने तथा प्रतिष्ठित व्यक्तियों की छवि धूमिल करने का प्रयास है, जो विधि के अनुसार दंडनीय अपराध है।
    
बबेरू - अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव की उपस्थिति में विधिक सलाहकार एडवोकेट रामचंद्र यादव के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष बबेरू मुलायम सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कमासिन विजय पाल सिंह यादव के द्वारा क्षेत्राधिकारी बबेरू को बड़ी संख्या में मौजूद संगठन के पदाधिकारियों व बार एसोसिएशन बबेरू के अधिवक्ता साथियों ने नाराजगी जताई। व प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव ने उक्त प्रकरण की तत्काल जांच कर दोषी व्यक्ति/व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कठोर एवं प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अमर्यादित व समाज विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा न दे सके।
       
इस मौके पर कैप्टन रामराज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बबेरू मुलायम सिंह यादव, बार एसोसिएशन महामंत्री नरेंद्र यादव, पूर्व प्रधान राममूर्ति यादव, पूर्व प्रधान कमल यादव, पूर्व प्रधान ज्ञानसिंह यादव, नगर अध्यक्ष अशोक यादव, जिला मीडिया प्रभारी सामवेद, किशन, अभिनंदन, सचिन, राणा, आदि मौजूद रहे।

संवाददाता सुनील यादव

बेटियों के अपमान पर यादव महासभा ने आताताइयों पर जताया आक्रोश - देवराज यादव बांदा सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक एवं अराजक तत्वों द्वारा माननीय पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री अखिलेश यादव जी की पुत्री कु. अदिति यादव के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक, अभद्र एवं अमर्यादित पोस्ट प्रसारित की गई है। उक्त कृत्य महिला सम्मान के विरुद्ध होने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द एवं सभ्य समाज की मर्यादाओं को भी आघात पहुँचाने वाला है। अखिल भारतीय यादव महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज के जागरूक नागरिकों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश एवं चिंता व्याप्त है। ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट समाज में वैमनस्य फैलाने तथा प्रतिष्ठित व्यक्तियों की छवि धूमिल करने का प्रयास है, जो विधि के अनुसार दंडनीय अपराध है। बबेरू - अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव की उपस्थिति में विधिक सलाहकार एडवोकेट रामचंद्र यादव के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष बबेरू मुलायम सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कमासिन विजय पाल सिंह यादव के द्वारा क्षेत्राधिकारी बबेरू को बड़ी संख्या में मौजूद संगठन के पदाधिकारियों व बार एसोसिएशन बबेरू के अधिवक्ता साथियों ने नाराजगी जताई। व प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव ने उक्त प्रकरण की तत्काल जांच कर दोषी व्यक्ति/व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कठोर एवं प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अमर्यादित व समाज विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा न दे सके। इस मौके पर कैप्टन रामराज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बबेरू मुलायम सिंह यादव, बार एसोसिएशन महामंत्री नरेंद्र यादव, पूर्व प्रधान राममूर्ति यादव, पूर्व प्रधान कमल यादव, पूर्व प्रधान ज्ञानसिंह यादव, नगर अध्यक्ष अशोक यादव, जिला मीडिया प्रभारी सामवेद, किशन, अभिनंदन, सचिन, राणा, आदि मौजूद रहे। संवाददाता सुनील यादव

Hardoi, Hardoi | Jun 13, 2026

मंदिर और मेला से चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

शाहजहांपुर की थाना तिलहर पुलिस ने मंदिर एवं मेले में जेवरात चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं को पकड़कर उनसे चोरी का माल बरामद किया है। तिलहर पुलिस के मुताबिक, बिलहरी से बिलहरा जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से सेहरामऊ दक्षिणी की निवासी ज्ञानवती उर्फ गेंदावती पत्नी विजयपाल, भूरा पत्नी लक्ष्मण और प्रियंका पुत्री सुशील को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक टीका, एक नथ मय डोरी, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी टाप्स, एक लॉकेट (जिस पर ॐ अंकित है), एक जोड़ी कुण्डल, एक चैन, दो बच्चों की कौंधनी, चार खड़ुआ तथा एक जोड़ी पायजेब सहित चोरी किए गए आभूषण बरामद हुए हैं। बताया जाता है कि तिलहर में हनुमान मंदिर के पास मेला में कई महिलाओं के आभूषण चोरी हुए थे। तीन लोगों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

मंदिर और मेला से चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार शाहजहांपुर की थाना तिलहर पुलिस ने मंदिर एवं मेले में जेवरात चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं को पकड़कर उनसे चोरी का माल बरामद किया है। तिलहर पुलिस के मुताबिक, बिलहरी से बिलहरा जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से सेहरामऊ दक्षिणी की निवासी ज्ञानवती उर्फ गेंदावती पत्नी विजयपाल, भूरा पत्नी लक्ष्मण और प्रियंका पुत्री सुशील को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक टीका, एक नथ मय डोरी, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी टाप्स, एक लॉकेट (जिस पर ॐ अंकित है), एक जोड़ी कुण्डल, एक चैन, दो बच्चों की कौंधनी, चार खड़ुआ तथा एक जोड़ी पायजेब सहित चोरी किए गए आभूषण बरामद हुए हैं। बताया जाता है कि तिलहर में हनुमान मंदिर के पास मेला में कई महिलाओं के आभूषण चोरी हुए थे। तीन लोगों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

Hardoi, Hardoi | Jun 13, 2026

अटेवा ने शुरू की जनजागरण यात्रा

अटेवा ने शुरू की जनजागरण यात्रा

Hardoi, Hardoi | Jun 13, 2026

सेवा, सुशासन और विकास की उपलब्धियों को लेकर हरदोई पहुंचे मंत्री असीम अरुण

#हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का शनिवार को हरदोई आगमन हुआ। कलेक्ट्रेट स्थित विवेकानंद सभागार में आयोजित विशेष प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के सफर की उपलब्धियों को विस्तार से जनता के सामने रखा। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आज समाज के वंचित, वृद्ध, दिव्यांग और जरूरतमंद वर्ग तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ बिना किसी बिचौलिये के पहुंच रहा है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि हुई है।

मंत्री ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाया गया है, जिसके चलते आम जनता की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने प्रदेश में सड़क, एक्सप्रेस-वे, स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया है, जिससे नागरिकों और व्यापारियों के लिए भयमुक्त वातावरण तैयार हुआ है। निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं, जो आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि सरकार की सभी नीतियां और योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग के समग्र विकास को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं तथा प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
#TheTelecast/AkhilSingh

सेवा, सुशासन और विकास की उपलब्धियों को लेकर हरदोई पहुंचे मंत्री असीम अरुण #हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का शनिवार को हरदोई आगमन हुआ। कलेक्ट्रेट स्थित विवेकानंद सभागार में आयोजित विशेष प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के सफर की उपलब्धियों को विस्तार से जनता के सामने रखा। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आज समाज के वंचित, वृद्ध, दिव्यांग और जरूरतमंद वर्ग तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ बिना किसी बिचौलिये के पहुंच रहा है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि हुई है। मंत्री ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाया गया है, जिसके चलते आम जनता की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने प्रदेश में सड़क, एक्सप्रेस-वे, स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया है, जिससे नागरिकों और व्यापारियों के लिए भयमुक्त वातावरण तैयार हुआ है। निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं, जो आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि सरकार की सभी नीतियां और योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग के समग्र विकास को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं तथा प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। #TheTelecast/AkhilSingh

Hardoi, Hardoi | Jun 13, 2026

बहादुरपुर में यूकेलिप्टस के पेड़ काटने का आरोप, मारपीट की भी शिकाय
.
#हरदोई: कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के बहादुरपुर मजरा पिपरी में खेत की मेढ़ पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटे जाने का मामला सामने आया है। बहादुरपुर गांव निवासी रामासरे यादव पुत्र सकटू ने आरोप लगाया कि गांव के इन्द्रसेन पुत्र रामप्रसाद ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उनकी गाटा संख्या 1749 स्थित भूमि की मेढ़ पर खड़े पांच यूकेलिप्टस के पेड़ों को बिना अनुमति के काट लिया।
पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर उनके पुत्र अनिल के साथ मारपीट भी की गई, जिससे उसके कपड़े फट गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
सूचना पर पहुंची प्रताप नगर पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी समझौता करा दिया। हालांकि पीड़ित रामासरे यादव का कहना है कि पेड़ों के कटान से उनका हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
ग्रामीण क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटान और भूमि विवाद को लेकर यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। मामले को लेकर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

बहादुरपुर में यूकेलिप्टस के पेड़ काटने का आरोप, मारपीट की भी शिकाय . #हरदोई: कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के बहादुरपुर मजरा पिपरी में खेत की मेढ़ पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटे जाने का मामला सामने आया है। बहादुरपुर गांव निवासी रामासरे यादव पुत्र सकटू ने आरोप लगाया कि गांव के इन्द्रसेन पुत्र रामप्रसाद ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उनकी गाटा संख्या 1749 स्थित भूमि की मेढ़ पर खड़े पांच यूकेलिप्टस के पेड़ों को बिना अनुमति के काट लिया। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर उनके पुत्र अनिल के साथ मारपीट भी की गई, जिससे उसके कपड़े फट गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। सूचना पर पहुंची प्रताप नगर पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी समझौता करा दिया। हालांकि पीड़ित रामासरे यादव का कहना है कि पेड़ों के कटान से उनका हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटान और भूमि विवाद को लेकर यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। मामले को लेकर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jun 13, 2026

मेरा रंग दे बसंती चोला, ऐसी परफॉर्मेंस आपने पहले कभी नही देखी होगी - Hardoi News