टोंटो थाना क्षेत्र के बांडीजरी गांव निवासी 45 वर्षीय डोंका सिरका जंगली सूअर के हमले में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, डोंका सिरका अपने कुत्ते के साथ गांव के पास थे। इसी दौरान एक जंगली सूअर अपने बच्चों के साथ वहां से गुजर रहा था। कुत्ते के लगातार भौंकने से सूअर भड़क गया और हमला कर दिया।