लोहरदगा: छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को पावर गंज चौक पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी
लोहरदगा भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बाल्मीकि कुमार के नेतृत्व में मंगलवार संध्या 5:00 बजे पावरगंज चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ज्ञात हो की कल छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपायों ने शहीद जवानों के चित्र पर पुष्प एवं कैंडल जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।