चांपा: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुम्हारीकला गांव निवासी सुदेल राम यादव को मिला पक्का आवास
जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत कुम्हारीकला निवासी सुदेल राम यादव के लिए अपना पक्का घर होना कभी एक अधूरा सपना था। वर्षों तक कच्चे मकान में जीवन बिताने वाले सुदेल राम यादव और उनकी पत्नी बारिश, गर्मी और अन्य कठिन परिस्थितियों के बीच अपने दिन गुजारते रहे। सीमित आय के कारण वे स्वयं पक्का घर बनवाने की कल्पना भी नहीं कर पाते थे।