हनुमानगढ़ में नशे की बढ़ती समस्या पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। बुधवार को एसपी नरेन्द्र सिंह मीना ने खुद टीम के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों में डोर-टू-डोर सर्वे किया। इस दौरान नशे के आदी युवाओं और उनके परिजनों से बात कर काउंसलिंग की गई।