सासनी: गांव बाँधनू स्थित श्री रतन सिंह रोशन सिंह जूनियर हाईस्कूल में नाग-नागिन का जोड़ा निकलने से शिक्षक व छात्रों में मची खलबली
Sasni, Hathras | Aug 3, 2024 सासनी क्षेत्र के गांव बाँधनू स्थित श्री रतन सिंह रोशन सिंह जूनियर हाई स्कूल में नाग नागिन का जोड़ा निकलने से बाद शिक्षक व छात्रों में खलबली मच गई। स्कूल में शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे थे तभी नाग-नागिन का जोड़ा निकल आया जिसे देख शिक्षकों व छात्रों में खलबली मच गई और स्कूल की छुट्टी कर दी गई। पुलिस व वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर नाग-नागिन को जंगल मे छोड़ दिया ।