सासनी: कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Sasni, Hathras | Aug 2, 2024 जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली सासनी पुलिस ने कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले गांव गारवगढ़ी निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कोतवाली सासनी पुलिस ने गांव गारवगढ़ी निवासी अभियुक्त को गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है ।