ठाकुरगंज में HealthMART Medical Reference Office का भव्य उद्घाटन, लोगों को मिलेगी स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं में सहूलियत_____
ठाकुरगंज: प्रखंड क्षेत्र के पावर हाउस स्थित SBI शाखा के सामने जलेबियामोड़ में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को HealthMART Medical Reference Office की नई शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला चेयरमैन अध्यक्ष प्रतिनिधि फैयाज आलम ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर फैयाज आलम ने कहा कि HealthMART Medical Reference Office के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने में सुविधा होगी।
वहीं, संस्थान के संस्थापक एवं निदेशक बिष्णु अधिकारी ने कहा कि उनका उद्देश्य गरीब से गरीब मरीज तक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोग यहां आकर अपनी बीमारी के संबंध में सलाह ले सकते हैं और उचित इलाज के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
HealthMART Medical Reference Office के माध्यम से जनरल मेडिसिन, डायग्नोस्टिक सेवाएं, फार्मेसी, हेल्थ चेकअप और फैमिली केयर जैसी स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। संस्थान की नई शाखा खुलने से ठाकुरगंज और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संस्थापक एवं निदेशक बिष्णु अधिकारी और शाखा प्रभारी जाशिम मुबाश्शिर हुसैन ने उपस्थित अतिथियों एवं लोगों का स्वागत किया।
कार्यालय का पता: HealthMART Medical Reference Office, पावर हाउस, ठाकुरगंज, SBI शाखा के सामने, जलेबियामोड़।
संपर्क नंबर: 9955128441, 7260014531
Jokihat, Araria | Oct 18, 2026