बाढ़: बाढ़ में मारपीट व कथित फायरिंग: युवक गंभीर रूप से घायल, पीएमसीएच रेफर; पुलिस जाँच में जुटी
Barh, Patna | Jul 2, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के जलगोविंद गांव में बुधवार की देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा एक युवक को अधमरा कर दिया गया। गुरुवार की सुबह 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान सौरभ कुमार के रूप में की गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।