समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे समाजवादी सरकार की देन है और प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर सबसे पहले बलिया को एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम किया जाएगा।
अखिलेश यादव ने कहा, “पूर्वांचल वाला एक्सप्रेसवे समाजवादियों की देन था। सपा सरकार बनेगी तो सबसे पहले बलिया को जोड़ने का काम करेंगे।”
गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर भी उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि इसमें करीब 35 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन पहली बारिश में ही इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि सरकार को इस परियोजना की गुणवत्ता और निर्माण कार्य को लेकर जवाब देना चाहिए।
अखिलेश यादव के इस बयान के बाद बलिया को एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी से जोड़ने का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है।
#ballia #AkhileshYadav #purvanchal_expressway #Balliakhabar