धनौरा: गजरौला के तिगरी गंगा धाम में चल रहा बालू खनन का कारोबार, ग्रामीणों ने किया वीडियो वायरल
गजरौला के तिगरी गंगा धाम में धड़ल्ले से चल रहा बालू खनन का कारोबार, ग्रामीणों का कहना है कि सुबह 6:00 बजे खनन माफियाओं खनन का कारोबार शुरू कर देते हैं और रात 8:00 बजे तक कंटिन्यू खनन का काम चलता है। जिसकी वजह से हम लोग काफी परेशान हैं। मंगलवार को लगभग 3:00 बजे ग्रामीणों ने खनन के गड्ढे का एक वीडियो वायरल किया और अधिकारियों से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।