धनौरा: बछरायूं गिल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
आपको बता दे की बछरायूं थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौधरियन निवासी आस मोहम्मद अपनी बाइक लेकर मंडी धनौरा की तरफ जा रहा था। वहीं सोमवार रात 8:00 बजे मंडी धनौरा के गांव अहरोला निवासी मीनू अपनी बाइक लेकर गजरौला की तरफ आ रहा था। बछरायूं गिल हॉस्पिटल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें आस मोहम्मद की मौके पर मौत हो गई।