मंझनपुर: कौशाम्बी में स्वास्थ्य सेवाओं में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, निष्क्रिय आशाओं को हटाने और लापरवाह सीएचओ पर कार्रवाई के निर्देश
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में मंझनपुर कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक बुधवार को लगभग 3 बजे आयोजित हुई, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए कई अहम निर्देश दिए गए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।