सवायजपुर: पचदेवरा पुलिस ने दरियाबाद गांव निवासी अधेड़ को गिरफ्तार कर धारा 170, 126, 135 बीएनएस के तहत की कार्रवाई
पचदेवरा थाना पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के दरियाबाद गांव निवासी एक अधेड़ को गिरफ्तार किया और उस पर धारा 170, 126, 135 बीएनएस के तहत मामला दर्ज करके एसडीएम कोर्ट में पेश किया। पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से आपराधिक एवं सामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर रही है, जिसके क्रम में दरियाबाद निवासी अधेड़ को गिरफ्तार किया गया।