भोरे: विश्रामपुर में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 72 लीटर शराब और एक बाइक जब्त की, एक व्यक्ति गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत विश्रामपुर तीन मुहाने के पास शुक्रवार की दोपहर एक बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक बाइक से 72 लीटर देशी शराब को जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। जिसके आधार पर शराब और बाइक जब्त कर एक व्यक्त को गिरफ्तार किया गया।