भोरे: भोरे में आइसा का राज्यव्यापी प्रतिरोध मार्च, छात्राओं पर अत्याचार और भाजपा नेताओं के बयानों का विरोध
भोरे प्रखंड में गुरुवार की दोपहर एक बजे भाकपा माले के तत्वाधान में आइसा द्वारा राज्यव्यापी प्रतिरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च पटना, बक्सर, छपरा, खगड़िया और मधेपुरा में छात्राओं के साथ हुई बलात्कार की घटनाओं तथा भाजपा नेताओं द्वारा अपमानजनक और महिला विरोधी बयानों के विरोध में आयोजित किया गया। मार्च का नेतृत्व जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष धनंजय ने किया।