शामली: फतेहपुर गांव में चोरों ने एक ही परिवार के 2 बंद मकानों को बनाया निशाना, जेवर व कीमती सामान किया साफ
Shamli, Shamli | Aug 1, 2026 बाबरी थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी ग्रामीण सुंदर का परिवार करनाल में नौकरी करने वाले बेटों के पास गया हुआ था, जबकि सुंदर के पिता सोमपाल अपने दूसरे बेटे यशवीर के पास हिमाचल गए हुए थे। बताया जा रहा है कि इसके चलते ग्रामीण परिवार के दोनों मकान बंद थे, जिन्हें अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए जेवर व कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।