होली पर्व को लेकर पटना पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है वहीं इसी क्रम में दीघा थाना क्षेत्र से पुलिस ने करीब 488 लीटर देसी और विदेशी शराब बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर सोमवार दोपहर 3:25 पर मामले की जानकारी SDPO लॉ एंड ऑर्डर 2 दिव्यांजलि जायसवाल ने दी है।