सुल्तानपुर: शहर से महाशिवरात्रि के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज जारी
शहर से महाशिवरात्रि के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। महाशिवरात्रि के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर जाते वक्त बाइक सवार जमुवाई निवासी मनोज मौर्या (42) पुत्र उदयराज को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे मे मनोज को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज भेजा, जहां डाॅक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार कर भर्ती किया गया।